देश भर के निजी और सरकारी डॉक्टर रहेंगे एक दिन की हड़ताल पर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 7:16 PM (IST)

पानीपत। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देश और प्रदेशभर के डाॅक्टर्स 16 नवंबर को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस दौरान निजी अस्पताल संचालक भी एक दिन की हड़ताल में शामिल होंगे। इस दौरान पानीपत में हुए एक सम्मेलन के दौरान डाॅक्टर्स ने अपनी समस्याओं पर चर्चा भी की और सरकार के रवैये पर रोष जताया। साथ ही 16 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की।