आर्य समाज का स्थापना दिवस सम्पन्न

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 5:01 PM (IST)

अजमेर । केसर गंज स्थित आर्य समाज के 135वें स्थापना दिवस का रविवार को समापन किया गया । 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चले इस वार्षिकोत्सव में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए तथा भजन कीर्तन और यज्ञ पूर्णाहुति के साथ ही समापन किया गया ।अजमेर के पूर्व सांसद व समाज के प्रधान प्रो. रासासिंह रावत ने बताया कि 12 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ यजुर्वेद परायण यज्ञ के साथ शुरू हुए पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन 16 अक्टूबर को पूर्ण आहूति के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यज्ञ के अलावा वैदिक विद्वानों के प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किये गए।