कोहली के निशाने पर रहेगा विलियमसन का रिकॉर्ड

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 3:23 PM (IST)

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इंदौर टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर ट्रैक पर लौट आए। अब कोहली पांच मैच की वनडे सीरीज में धमाल मचाना चाहेंगे। दोनों देशों के बीच आज तक हुई किसी भी वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन जुटाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के नाम है। कोहली के पास विलियमसन से आगे निकलने का मौका है।

आईए अब नजर डालें भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले 10 बल्लेबाजों पर :-

केन विलियमसन

कब : जनवरी 2014
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 5
रन : 361
टॉप स्कोर : 88 रन
औसत : 72.20
अर्धशतक : 5


रॉस टेलर

कब : जनवरी 2014
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 5
रन : 343
टॉप स्कोर : नाबाद 112 रन
औसत : 85.75
अर्धशतक : 2
शतक : 2

गौतम गंभीर

कब : नवंबर-दिसंबर 2010
कहां : भारत
वनडे : 5
रन : 329
टॉप स्कोर : नाबाद 138 रन
औसत : 109.66
अर्धशतक : 0
शतक : 2


राहुल द्रविड़

कब : जनवरी 1999
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 5
रन : 309
टॉप स्कोर : नाबाद 123 रन
औसत : 77.25
अर्धशतक : 2
शतक : 1


सौरव गांगुली

कब : नवंबर 1999
कहां : भारत
वनडे : 5
रन : 301
टॉप स्कोर : नाबाद 153 रन
औसत : 75.25
अर्धशतक : 1
शतक : 1


वीरेंद्र सहवाग

कब : मार्च 2009
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 5
रन : 299
टॉप स्कोर : नाबाद 125 रन
औसत : 74.75
अर्धशतक : 2
शतक : 1


वीरेंद्र सहवाग

कब : दिसंबर 2002 व जनवरी 2003
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 7
रन : 299
टॉप स्कोर : 112 रन
औसत : 42.71
अर्धशतक : 0
शतक : 2


विराट कोहली

कब : जनवरी 2014
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 5
रन : 291
टॉप स्कोर : 123 रन
औसत : 58.20
अर्धशतक : 2
शतक : 1


महेंद्र सिंह धोनी

कब : जनवरी 2014
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 5
रन : 272
टॉप स्कोर : नाबाद 79 रन
औसत : 68.00
अर्धशतक : 3


सचिन तेंदुलकर

कब : मार्च 2009
कहां : न्यूजीलैंड
वनडे : 3
रन : 244
टॉप स्कोर : नाबाद 163 रन
औसत : 122.00
अर्धशतक : 1
शतक : 1