भरतपुर । नदबई थाना क्षेत्र के करई गांव में एक दिन पूर्व ही जेल से रिहा होकर घर आए एक अधेड़ सुघड़ सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। अधेड़ की गोली मारकर हत्या की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो उससे पूर्व ही परिजनों ने अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन पुलिस ने पानी डाल जलती चिता को किया शांत। इसके बाद पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मौके पर ही डाक्टरों की टीम को बुलाया। पुलिस का कहना है कि मृतक परिजनों के साथ गंभीर मारपीट के आरोप में जेल गया था। ग्रामीणों के अनुसार मृत्यु से पूर्व भी मृतक ने दारु पीकर हंगामा किया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सुघड़ सिंह की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।