कला जत्था करेगा एड्स के बारें में जागरुक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 1:55 PM (IST)

अलवर। एचाआईवी एड्स के रोकथाम एवं बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार करने के लिए रविवार को कला जत्था टीम को हरी झंडी दिखा गांवों के लिए रवाना किया गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा के सी मीणा की ओर से झंडी दिखाई गई। इस टीम की ओर से अलवर के समस्त गांवों मे एचआईवी के संबंध मे प्रचार प्रसार किया जाएगा।