संवेदनहीन है राजे का राज, शिक्षक संघ ने लगाये आरोप

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 1:51 PM (IST)

जोधपुर । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सरकार संवेदनहीन है । संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेहकराम विश्नोई ने कहा कि ये सरकार अपनी ढपली -अपना राग अलाप रही है । विश्नोई ने सरकार पर आरोप लगाया कि भले ही शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी साफ़ बयानबाजी से भ्रष्टाचार की सफाई की बात कहते है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है और स्थानांतरण में सिर्फ और सिर्फ डिजायर प्रथा काम कर रही है । इस सरकार ने विद्यार्थी मित्र को बेरोजगार कर दिया और किसी से बात करना भी पसंद नहीं करती । कुछ समय पूर्व सरकार के मंत्री की जम्हाई राजा की ट्रांसफर से उपजे विवाद को याद दिलाते हुए विश्नोई ने कहा कि गलती किसने की और सरकार ने आनन फानन में कई कर्मचारियों को इधर उधर कर दिया जो कतई सही नहीं था। संघ ने सरकार से बोनस मांगते हुए कहा है कि यदि सरकार शिक्षकों की मांगे नहीं मानी तो वो आंदोलन करेंगे जो सरकार पर भारी पड़ेगा ।