नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 1:28 PM (IST)

लुधियाना । जिले के गांव जनेतपुरा में एक बुजुर्ग के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग पर आरोप है कि ये अपने किरायेदार की बेटी से बीते दो सालों से दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले को खुलासा तब हुआ,जब पीड़ित बच्ची गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के क्लास रूम में एकदम से चीखने चिल्लाने लगी।जब बच्ची से पूछा गया तो उसने अपने मकान मालिक शेरी की काली करतूत बता दी। फिर ये मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा तो सरपंच सहित सभी मेंबर्स ने स्कूल में ही आरोपी को बुलाकर मामले की पुष्टि करवा ली । पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वो तीन वर्ष पहले अपने पति के साथ गांव में शेरी के घर किराए पर रहने आई थी। कुछ समय बाद उसका पति उसे बिना बताए वापस यूपी चला गया और वो मां बेटी गांव में रह गए। महिला के मुताबिक मकान मालिक शेरी ने उसे बंधुआ मजदूर बनाकर रखा हुआ था। घर के सारे का काम शेरी उसी से करवाता था। शराब के नशे में धुत शेरी ने उसकी बेटी से कई बार रेप किया और उससे भी अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि आरोपी दोनों मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा देता था। सदर थाना पुलिस ने आरोपी शेरी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।