दरिया पंचायत द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 11:45 AM (IST)

पंचकुला। दरिया पंचायत द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न हो गया है। पखवाड़ा के अंतर्गत गांव में पंचायत की देखरेख में सामुदायिक शौचालयों, पंचायत घरों, सरकारी इमारतों, स्कूलों, आंगनवाड़ी, डिस्पेंसरी , धर्मशाला, गलियों, नालियों, बाजार सर्कुलर रोड, जानवरों के बाड़ों, मैदानों की साफ सफाई का विस्तृत अभियान चलाया गया। इस समारोह के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा में सहयोग करने वाले पंचों, सफाई कर्मचारियों, प्रिंसिपलों आंगनबाड़ी के वालंटियर्स, स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों अन्य संगठनों के मुखियाओं तथा अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया।