संजय लीला भंसाली की पद्मावती की शूटिंग शूरु होने को है। दीपिका का लुक
टेस्ट पूरा होने केबाद अब उन पर घूमर की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए दीपिका
राजस्थानी डांस का प्रशिक्षण भी ले रही हैं।
अगले हफ्ते से फिल्म के गाने
घूमर की शूटिंग शुरू होगी जो कि दीपिका पर फिल्माया जाएगा। उधर, रणवीर सिंह
और शाहिद कपूर का लुक टेस्ट दो दिन बाद होगा वो भी अलग- अलग। ये दोनों
अभिनेता फिल्म में अपने रोल के लिए अपने बाल और दाढ़ी के पर काम कर रहे
हैं। फिल्म में शाहिद चित्तौड़ के राजा राणा रतन सिंह का किरदार निभा रहे
हैं।
वहीं रणवीर दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले कर रहे
हैं। दीपिका पर फिल्माए जा रहे गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो मे होगी।
शाहिद और रणवीर इस गाने का हिस्सा नहीं रहेंगे।गौरतलब है कि भंसाली को अपने
इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए शाहिद से लेकर रणवीर तक के खूब नखरे झेलने
पड़े। आखिरकार दोनों की बातों को रखते हुए फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा
रही है।