जिलास्तरीय मुकाबलों की तैयारियां लगभग पूरी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016, 11:08 PM (IST)

फाजिल्का। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 और 18 अक्टूबर को जिलास्तरीय खेल मुकाबले खेले जाएंगे। भारत सरकार और पंजाब सरकार के सहयोग से हो रहे इन मुकाबलों की तैयारियों को लेकर डीएसओ ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कमेटियों की ओर से की जा रही तैयारियों को जाना। डीएसओ बलवंत सिंह ने बताया कि खेल मुकाबलों के दौरान भंगड़ा, गिद्धा और गतके का भी प्रदर्शन होगा। इस मौके पर कबड्डी कोच संदीप सिंह, वालीबाॅल कोच अमृतपाल सिंह, हैंडबाॅल कोच गुरफतेह सिंह सहित कई कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।