फाजिल्का। आम आदमी पार्टी को फाजिल्का विधानसभा हलके में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आप उम्मीदवार समरबीर सिंह जहां भी जा रहे हैं। लोग उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उनका साथ दे रहे हैं। अपने चुनावी अभियान के तहत शनिवार को समरबीर सिंह ने लखे करहिया गांव का दौरा किया। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही गांव की बेटियां पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए आगे आई। इस मौके पर समरबीर सिंह ने कहा कि जनता ने अकाली भाजपा सरकार को दस साल तक शासन करने का मौका दिया। लेकिन दोनों पार्टियों ने स्वयं और परिजनों का ही भला किया। जबकि जनता की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। जिससे आज किसान कर्जे में हैं और युवा बेरोजगार। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की दशा सुधारने के लिए पूरे प्रयास करने का वादा किया।