जयपुर। शरद पूर्णिमा पर शनिवार को ठाकुर जी को धवल पोशाक धारण करवाई गई और चांदनी रात में खीर का भोग लगाया गया। चांदनी रात में खीर रखकर लोगों को प्रसादी बाटी गई। शहर के आराध्य देव गोविंद देव मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में शरदोत्सव मनाया गया। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया की इस अवसर पर भगवान को ध्वल पोशाक धारण कराई गई एवं महारास की झांकी सजाई गई। चौड़ा रास्ता स्थित मंदिर श्री राधा दामोदर में ठाकुर जी को धवल पोशाक , मुकुट ,छड़ी,धारण करवाई गई। उन्हे जगमोहन में लाया गया। रविवार सुबह मंगला झांकी में लोगों को खीर प्रसादी बाटी जाएगी।
भजनों से रिझाया प्रभु को
छोटी चौपड़ स्थित सीताराम मंदिर में
सीताराम समाज समिति की ओर से शरद उत्सव मनाया गया। इस मौके पर महारास का
आयोजन किया गया। इसमें समाज की भजन मंडली ने शरद ऋतु आई रे, कान्हा ने बंशी
बजाई रे..,कान्हा थारी बंशी ने घणा दिल घाला रे..जैसे सुमधुर भजनों से
प्रभु को रिझाया।
समिति के रामबाबु झालानी ने बताया की चांदनी रात में खीर रखकर प्रभु का भोग अर्पित कर मंदिर में आए श्रद्धालुओं को खीर की प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में पुजारी मात्रिका प्रसाद शर्मा के सानिध्य में भगवान को धवल पोशाक धारण कराई गई एवं महारास की झांकी सजाई गई।
प्रेमभाया मंडल की ओर से जय लाल मुंशी का
रास्ता स्थित युगल कुटीर में श्री प्रेमभाया सरकार के शरद चांदनी उत्सव का
आयोजन किया। बड़ी चौपड़ स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में महंत पुरुषोत्तम
भारती के सानिध्य में ठाकुर जी को धवल पोशाक धारन कराई गई।
। रामगंज बाजार स्थित लाडली मंदिर में ठाकुर जी को धवल पोशाक धारन कराई गई। महंत आचार्य डॉ संजय गोस्वामी ने बताया की महोत्सव में ठाकुर जी को श्वेत पोशाक , कटकाछनी, मोर मुकुट एवं बंशी धारण कराई गई। इसके बाद खीर व चंद्रकला का भोग लगाया गया। गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर में ठाकुर जी को सफेद पोशाक धारण कराई गई। मंदिर प्रवक्ता पं राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया की ठाकुर जी को खीर का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। खोले के हनुमान मंदिर में हनुमान जी को खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं प्रसादी वितरित की गई।