भूमध्यसागर पार करने के दौरान 3632 मरे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016, 8:40 PM (IST)

जेनेवा। वर्ष 2016 में जनवरी से लेकर अब तक यूरोप पहुंचने के लिए भूमध्यसागर पार करते हुए 3,632 प्रवासी और शरणार्थियों की डूबने से मौैत हो गई। अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन (आईओएम) द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक पिछले वर्ष यह संख्या 3,702 थी और यकीककन इस साल यह आंकडा पार हो सकता है।

संगठन की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस 3,632 की कुल संख्या में 17 लापता शरणार्थियों को नहीं जोडा गया है। आईओएम के आंकडों के मुताबिक इस साल 12 अक्टूबर तक 3,17,200 से अधिक प्रवासी और शरणार्थी यूरोप के तटों तक पहुंचने में सफल रहे। (आईएएनएस/सिन्हुआ)