पूर्व मुख्यमंत्री को नेताओं ने याद किया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016, 8:15 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के 80 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं अन्य नेताओं ने उनके निवास पर जाकर जन्मदिवस की शुभकामनायें दीं और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सतीश उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्षए राजस्थान के राज्यपालए केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुये मदन लाल खुराना ने कर्तव्य निष्ठा एवं नैतिकता के जिन मापदंडों का पालन किया वह प्रेरणा दायक है। इसी कार्य और व्यक्तित्व के नाते वह दिल्ली एवं देश की जनता में एक आदर्श नेता के रूप में स्थापित हुये। आज भी खुराना जी दिल्ली के लाखों परिवारों के दिलों में बसते हैं।

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती एवं डॉ हर्ष वर्धन, सांसद प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी, अकाली दल नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एम एस बिट्टा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी शिखा रायए आशीष सूद, रेखा गुप्ता सहित अनेक पूर्व विधायकों, निगम पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने मदन लाल खुराना के निवास पर जाकर जन्मदिवस की बधाई दी। खुराना के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जरूरत मंदों के लिए लघु ऋण वितरित किये गये। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयलए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजूए सामाजिक नेता संगीता जेटली एवं किरण चोपड़ा ने ऋण वितरण करके लोगों को लाभान्वित किया।