इलाहाबाद। चौकी इंचार्ज जीआरपी नैनी अवनीश राय मय हमराही ने सिपाहियों के साथ अपराधियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया। यह अभियान उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्ध चलाया गया। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन नैनी और छिवकी पर चेकिंग की गई। छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं. 2,3 के पश्चिम साइड में अभियुक्त मो. आबिद और पिन्टू को चोरी करने के औजारों और चोरी किए चार अदद मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया।
पूछ-ताछ में दोनों ने कई ट्रेनों में घटना करना स्वीकार किया । उपरोक्त अभियुक्तों को मु.अ.स.1477/16 धारा 401PC और मु.अ.स 1478/16 धारा 41/411/413/414 आईपीसी एक्ट में और मु.अ.स. 1010/16 धारा 380/411 आईपीसी सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर जीआरपी थाना इलाहाबाद से जेल भेज दिया गया।