इलाहाबाद। बारा तहसील के जसरा बाजार में बीएसपी के द्वारा भाई चारा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के राष्ट्रीय महा सचिव और राज्य सभा के सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा आए। मिश्र बारा विधान सभा कोरांव और सोरांव विधान सभा सुरक्षित सीट के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को एक जुट हो कर पार्टी के लिए कार्य करने को कहा और अफवाहों से बचने को कहा। कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्राहम्णों से अपील भी किया कि मायावती जी को प्रदेश की सत्ता में ले आएं जिससे प्रदेश का गुंडा राज जो कि इस समय चरम पर है। उस पर अंकुश लग सके जिससे आम जनता परेशान है।
ब्राह्मण सम्मेलन में बसपा महासचिव ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नें गैरकानूनी तरीके से पहले मुलायम सिंह यादव की सरकार बनाई, बिहार चुनाव में सपा मुखिया नें पहले घोषित कर दिया था कि भाजपा की सरकार बनेगी प्रदेश में बसपा की सरकार बनने से आज समाज में हावी गुंडे माफ़िया या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर।
मिश्रा नें कहा कि वकालत पेशे के बाद जब उन्होंने अपने समाज की तरफ देखा तो उन्हे पता चला कि सबसे बौद्धिक वर्ग ब्राह्मण समाज राजनीति से कट जा रहा है, उसका प्रतिनिधित्व कम होता जा रहा है, तब उन्होंने बहन जी से आदेश लिया और भाई चारा सम्मेलन चालू किया जिसे मीडिया नें सोशल इंजीनियरिंग का नाम दिया जबकि उनका मकसद 16% ब्राह्मण समाज और 23% दलित समाज में और मजबूत भाई चारे को बढ़ाने का था।
आज प्रदेश में बढ़ते अपराध और परिवार की लड़ाई में पिसती जनता को निजात दिलाने के लिए ब्राह्मण दलित को एक मंच पर आना होगा जिससे 38% वोट के साथ पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनें, सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधित्व और सम्मान हमारे समाज को बसपा सरकार में ही मिलता है। मिश्रा ने सपा सरकार के विकास के दावे को सफेद झूठ बताते कहा कि सपा सरकार 250 किलोमीटर सड़क बनाने का ठीका 25000 करोड़ में दिया है जबकि कुछ ठीकेदारों ने कहा कि अगर उन्हें ठीका मिले तो वे सड़क बनाकार उसपर सोने की परत भी चढ़ा देंगे तब भी हर किलोमीटर 25 करोड़ रूपया बच जायेगा।
सैफई में सपा अपने परिवार के लिए 5000 करोड़ का हवाई अड्डा बनाती है तो दस हजार करोड़ रूपये से लायन सफ़ारी लायन सफारी में करोणों रूपये खर्च करके शेर लाये जाते हैं जो जीवित नहीं बंचते अब सरकार कह रही है कि बकरी पालेंगे श्री मिश्रा के अनुसार आज ब्राह्मण समाज को बसपा से जुड़ कर भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार बनाने के लिए बहन जी की सरकार बनाने के लिए आगे आना चाहिए.