भक्ति रंग में रंगा तिमावा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 अक्टूबर 2016, 4:51 PM (IST)

करौली। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन शनिवार को वृन्दावन की मशहूर रासलीला को देखने के लिए आस पास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगो का हुजूम उमड़ा। रासलीला में व्यास सुरेश शास्त्री द्वारा मीरा चरित्र की लीला दिखाई गई।

समापन पर रविवार को रात 8 बजे होगा। इस अवसर पर ड़ॉ मनोज राजोरिया सांसद(करौली धोलपुर ), ड़ॉ किरोड़ी लाल मीना विधायक लालसोट, घनश्याम महर विधायक (टोडाभीम),आर सी मीना रामखिलाड़ी मीना मुख्य अभियंता,राजेन्द्र शेखपुरा,रामराज सोप,रामस्वरूप मीना पूर्व मंत्री,रमेश मीना पूर्व विधायक(टोडाभीम),दुल्हेराम सोप,एल आर मीना आयकर आयुक्त,बत्तीलाल मीना पूर्व विधायक,राघव मीना,बच्चा लाल मीणा आदि शिरकत करेंगे।