बीजिंग। एशिया में पहले हर सप्ताह एक नया व्यक्ति अरबपति बनता था लेकिन अब हर तीसरे दिन एक नया अरबपति पैदा हो रहा है। यूबीएस और प्राइसवॉटरहाउसकूपर्स की एक नई रिपोर्ट के अनुसार अरबपति बनने के मामले में एशिया बाकी दुनिया से बहुत आगे है। एशिया में भी चीन सबसे आगे है। पिछले वर्ष एशिया के 71 प्रतिशत नए करोडपति अकेले चीन में पैदा हुए। यूबीएस और प्राइसवॉटरहाउसकूपर्स की यह रिपोर्ट दो दशकों में 1,300 से ज्यादा अरबपितयों से जुडे आंकडों का आकलन करने के तैयार की गई है। पिछले वर्ष एशिया के जो 113 लोग अरबपति बने उनमे से 80 अकेले चीन से थे। पिछले सितंबर में चीनी सरकार ने इनोवेशन रिफॉर्म को प्राथमिकता सूची में डाल दिया। रिपोर्ट के अनुसार चीन के युवा आंट्रप्रन्योर्स को तेजी से अमीर होने के अनुकूल माहौल तैयार किया।
जो अरबपति बन रहे हैं उनमें से 19 फीसदी टेक्नॉलजी, 15 फीसदी कन्ज्यूमर एंड
रिटेल, और 15 फीसदी रियल एस्टेट सेक्टर्स से हैं। रिपेार्ट के अनुसार
ई-कॉमर्स और रिएल बिजनस लगातार बढ रहा है। चीन के कई लोग रियल एस्टेट बिजनस
में उतर गए।
चीन के बाद इस मामले में दूसरे नंबर है हॉन्ग कॉन्ग और भारत। पिछले वर्ष दोनों देशों से 11-11 लोग इस सूची में शामिल हुए थे। अमेरिका में अरबपतियों का आंकडा वैसा ही रहा। यहां 41 नए लोग अरबपति बने तो 36 पुराने अरबतियों की संपत्ति घट गई।