श्रीगंगानगर। शादी के बाद बेटी को विदा करा कर श्रीगंगानगर के सादुलशहर लौट रहे परिवार के पांच सदस्यों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। तेज गति कार के एक मोड़ पर टैंकर से टकरा जाने से हादसा हुआ। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में सीमेंट व्यवसायी पवन गोयल का परिवार पंजाब के भटिंडा में बेटी की शादी करा कर अपने घर सादुलशहर वापस लौट रहा था।
पंजाब सीमा में हुआ हादसा
हादसा पंजाब के गिद्दड़बाहा में तेज गति गाड़ी के एक मोड़ के पास टैंकर से टकराने से हुआ। हादसे में गाड़ी पटल गई। पलटने के बाद गाड़ी में आग भी लग गई। हादसे में पवन गोयल की पत्नी, उनके दो बेटों की पत्नियों और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटी की शादी कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार कार में पवन गोयल का बेटा नवीन कुमार अपने परिवार
सहित टाटा इंडिगो कार से सादुलशहर लौट रहा था। दौला गांव के समीप गिदड़बाहा
की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में रीतू
रानी पत्नी आशीष कुमार उम्र 26, गरिमा पत्नी नवीन कुमार उम्र 26,
निर्मलादेवी पत्नी पवन उम्र 50, गणेश पुत्र नवीन उम्र 2 तथा मारिया पुत्री
आशीष उम्र 2 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नवीन कुमार और
अलीना 8 वर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अलीना की गंभीर
हालत को देखते हुए भटिंडा रेफर किया है। हादसे के बाद टेंकर चालक मौके से
फरार हो गया है।