शरण्द पूर्णिमा आज, भक्त लगायेंगे खीर का भोग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 9:04 PM (IST)

कानपुर। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इसे रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ज्येातिष की मान्यता है कि संपूर्ण वर्ष में केवल इसी दिन चंद्रमा अपनी पूरी कलाओं का होता है। धर्मशास्त्रो में इस दिन को जागर व्रत माना गया है जिसे कौमुदी व्रत भी कहते है। रासोत्सव का यह दिन वास्तव में भगवान कृष्ण ने जगत की भलाई के लिए निर्धारित किया हैए माना जाता है कि इस रात्रि को चंद्रमा की रिणों से सुधा झरती है।
इस दिन श्रीकृष्ण को कार्तिक स्नान करते समय स्वयं को पति रूप में प्राप्त करने की कामना से दवी पूजन करने वाली कुमारियों को चीर हरण के अवसर पर दिए वरदान की आई आई थी और उन्होंने मुरलीवादन करके यमुना के तट पर गोपियो के संग रास रचाया था। इस दिन मंदिरों में विशेष सेवा पूजन किया जाता है।

कैसे मनाएं शरद पूर्णिमाइस दिन प्रातः काल स्नान करके आराध्य देव की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिये तथा रात्रि के समय गौ दुग्ध से बनी खरी में घी तथा चीनी मिलकार अर्द्धरात्रि के समय भगवान को अर्पण करना चाहिए। पूर्ण चंद्रमा के आकाश के मध्य स्थित होने पर उनका पूजन करें तथा खीर का नैवेध अर्पण करकेए रात को खीर से भरा बर्तन खुली चांदनी में रखकर दूसरे दिन उसका भोजन करें तथा सबकों उसका प्रसाद दे। पूर्णिमा व्रत के दौरान कथा का श्रवण तथा गेहूं के 13 दाने हाथ में लेकर कथा सुनने के बादए गेहूं को जल में डालकर लोटे के जल का रात को चंद्रमा का अर्ध्य दे।

शरद पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा पूरी सोलक कलाओं से पूर्ण होता है और इस रात्रि चांदनी सबसे तेज प्रकाश वाली होती है। शरद पूर्णिमा इतनी खास इस लिए है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत टपकता है जो सेहत के लिए लाभकारी है। इस दिन लोग अपने घरों की छत पर खीर बनाकर रखते है
जिसमें चांदनी की रौशनी पडने से वह विशेष स्वास्थ कर हो जाती है और इसके सेवन से बडी बडी बीमारियों से निजात मिलती है। कहीं कहीं इस दिन सार्वजनिक रूप से खीर का वितरण भी किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस रात्रि मां लक्ष्मी रात के समय भ्रमण पर निकलती है और जागने वाले के घर पर लक्ष्मी जी ठहरती हैए इसलिए इस रात्रि को सभी लोग जागते।