राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 8:51 PM (IST)

करनाल । जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन, करनाल द्वारा शुक्रवार को ‘‘राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता’’ का आयोजन जिला स्तर पर कालीदास रंगशाला में करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव संतोष अत्रेजा ने दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उन्होने जिला बाल कल्याण परिषद करनाल द्वारा स्कूली बच्चों के लिए चलाई जा रही ‘‘मोबाईल साईंस वैन’’ का अवलोकन किया। जिसमें बच्चे स्वयं प्रयोग करके विज्ञान की जानकारी प्राप्त करते है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की। प्रतियोगिता में करनाल जिले के 43 स्कूलों के 662 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित करवाई गई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिबीया के अनुसार इस प्रतियोगिता के प्रत्येक ग्रुप में से चुनी गई प्रथम पॉंच पेंटिंग्स राज्य स्तरीय चयन के लिए भेजी जाएंगी, राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद पेंटिंग्स राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए भेेजी जाएंगी।