पं. दीनदयाल जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 7:21 PM (IST)

टोंक । राज्य के स्वायत शासन,नगरीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा हैं कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पक्ति में खडें जरूरतमंद व्यक्ति तक निश्चित रूप से मिलना चाहिए। इस बात की सुनिश्चितता अधिकारियों को करनी है ताकि आमजन सरकार की कल्याणकारी योजना बेहतर से बेहतर तरीके उठाकर लाभान्वित हो सके ।
राज्य के स्वायत शासन एवं जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत शुक्रवार को ग्राम पंचायत रजवास में पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। शेखावत ने कहा कि हिन्दूस्तान को आजाद हुए लगभग 7 दशक हो चुके हैं लेकिन जिस तीव्रगति से विकास होना चाहिए वो नही हो सका हैं। केन्द्र में हमारी सरकार हिन्दूस्तान को चहुंमुखी विकास के क्षेत्र में आगे की पंक्ति में लाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि हिन्दूस्तान को विकासशील देशों की श्रेणी की अग्रिम पंक्ति में लाकर खडा किया जासके।
इस अवसर पर क्ष़ेत्रीय विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि अधिकारी शिविर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं उनका उचित एवं त्वरित निस्तारण कर आमजन का राहत दे। जिला प्रभारी सचिव रोली सिंह ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देष दिए कि शिविर में आने वाली प्रत्येक समस्या को सही तरीके से संधारित कर उनका समय सीमा त्वरित निस्तारण करे । इस अवसर पर जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने आपकों आमजनों की सेवा का मौका दिया हैं,इन शिविरों के माध्यम से आप ज्यादा से ज्यादा आमजनों के काम करे ताकि आमजन के मन से निकली दुआ आपके जीवन में दवा का काम करे । मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश जांगिड ने सम्बोधित करते हुए बताया कि उक्त षिविरों में 15 विभागों के अधिकारियों को शामिल कर आमजनों की समस्याओं का समाधान करेगें।
इस अवसर पर टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरियां, उनियारा-देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर,जिला प्रभारी सचिव रोली सिंह,जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा, निवाई प्रधान चंद्रकला गुर्जर, पूर्व नगर परिषद सभापति गणेश माहुर,मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश जांगिड, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार धाकड,सहायक कलक्टर सुश्री भावना शर्मा,निवाई तहसीलदार अरूण शर्मा,विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, रामअवतार घाटी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।