शरद पूर्णिमा महाकुंभ का प्रारंभ

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 7:10 PM (IST)

करौली। गोपाल गुफा तिमावा पर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महाकुम्भ का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूर्व सरपंच ल्हावद श्रीफल मीना ,डायरेक्टर रामराज मीना,सरपंच कालूराम मीना, गुफा संत राधाकिशन दास ने राधाकृष्ण की झांकी की आरती उतार व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार संतोष शर्मा ने कराया।
गोपाल धाम विकास समिति के प्रवक्ता राजेन्द्र तिमावा ने बताया कि वृन्दावन की पुष्टि मार्गीय संस्थान के द्वारा आज सुबह कृष्ण जन्म की लीलाओं का चित्रण किया गया। ।सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक व रात्रि 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक रासलीला होगी। दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक संतो द्वारा सत्संग कीर्तन होंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को मां शारदा कला केंद्र गंगापुर सिटी की गायिका हर्षिता शर्मा, पायल शर्मा,राजदीप, सूरज शान एण्ड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।