प्रथम प्रांतीय अधिवेशकन 15 को

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 6:51 PM (IST)

भीलवाड़ा। प्रथम प्रान्तिय प्रथम अधिवेशन व प्रदेश का पहला सेन चौराहे लोकार्पण 15 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन का सम्मान समारोह भी किया जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक राजेश सेन ने बताया की अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे वाहन रैली निकाली जायेगी और पुर रोड स्थित एस.के.प्लाजा के सामने श्री सेन चौराहे का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। 10 बजे खुला मंच का कार्यक्रम रखा गया है जबकि 12 बजे सेन समाज का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन और जिला प्रमुख रामचन्द्र सेन का सम्मान समारोह राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा। अधिवेशन में क्षौर कार्य को राष्ट्रीय सम्मान पदक, विभूषण कला का दर्जा देने की मांग का प्रस्ताव सरकारी योजनाओं की जानकारी, सामाजिक कुरीतियां दूर करने, महिलाओं को ब्यूटी पार्लर कोर्स, सामाजिक एकता पर जोर और क्षौर कार्य को प्रोफेसनल बनाने पर विचार किया जाएगा।