जयपुर। कला के क्षेत्र में जाने-माने नाम ट्राइबल स्टूडियो की ओर से शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र के पारिजात-2 हॉल में तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘संरचना-2016’ का आयोजन किया गया। सवाई माधोपुर विधायक तथा जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर दीया कुमारी ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ट्राइबल स्टूडियो के संग्रह को सराहा।
स्टूडियो संचालक राजुल तिवारी ने बताया कि ‘संरचना-2016’ प्रदर्शनी में
देशभर की खासतौर पर राजस्थान की आदिम कला को प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी के जरिये विलुप्त होती भारतीय कला को लोगों तक पहुंचाया जा रहा
है। प्रदर्शनी में वुडन तथा मेटल आर्ट वर्क लोगों को खासा आकर्षित कर रहा
है।
तिवारी ने बताया कि ‘संरचना-2016’ प्रदर्शनी 16 अक्टूबर तक चलेगी।
शुक्रवार को ‘संरचना-2016’ प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी सं या में लोगों ने
ट्राइबल स्टूडियो के संग्रह को देखा और सराहा।
तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक करें