चिकित्सकों ने की सुरक्षा की मांग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 5:50 PM (IST)

टोंक। सआदत अस्पताल टोंक में दो दिन पहले पूर्व पार्षद नाथूलाल सैनी की सडक हादसे में गम्भीर हालत में घायलावस्था में सआदत अस्पताल लाये जाने के बाद चिकित्सक की लापरवाही से मौत की जांच का मामला उपखण्ड अधिकारी डॉ.सूरजसिंह नेगी एवं पुलिस उपाधीक्षक बृजेन्द्रसिंह भाटी सहित माली समाज के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया व दो चिकित्सकों की गठित समिति को सौंपा गया हैं। इतना ही नही बीती रात कृषिमन्त्री प्रभुलाल सैनी से भी माली समाज के पंच पटलो ने शिकायत की हैं जिसके बाद प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी सालोदिया के नेतृत्व में शुक्रवार को सआदत हॉस्पिटल टोंक के चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया हैं। जिन्होंने मांग की हैं कि सआदत अस्पताल टोंक में कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की सुरक्षा का बन्दोबस्त किया जावें।
सआदत अस्पताल टोंक के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी सालोदिया शुक्रवार को अस्पताल के कुछेक चिकित्सकों डॉ. निसर्ग, डॉ. डीआर मीणा,डॉ. सीपी बैरवा,डॉ. एसपी कोठारी ,डॉ. मुकेश ,डॉ. मनीष को लेकर जिला कलक्ट्रेट पहुॅंचे। जहां उन्होनें जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया जिसमें गत 12 अक्टूबर को पूर्व पाषर्द नाथूलाल सैनी निवासी सोलंगपुरा की सडक हादसे में घायल होने के बाद सआदत अस्पताल टोंक में डॉ.निसर्ग कुलश्रेष्ठ द्वारा इलाज किये जाने का जिक्र किया हैं तथा ईलाज के दौरान नाथूलाल सैनी की मृत्यु हो गई। प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी सालोदिया की अगुवाई में दिये गये ज्ञापन में लिखा हैं कि रात साढे आठ बजे से बारह बजे तक पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में माली समाज के लोग उत्पात मचाते रहें। ज्ञापन में मांग की हैं कि चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए व्यापक बन्दोबस्त किया जावें जिसके तहत एक पीसीआर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय या सआदत अस्पताल टोंक में तैनात किये जोन की मांग की हैं ताकि ऐसी घटनाओं के समय पुलिस की सहायता ली जा सकें। चिकित्सकों ने असपातल की पुलिस चौकी में पर्याप्त स्टाफ नही होने एवं अन्यत्र डयूटी लगाये जाने के कारण समय पर पुलिस उपलब्ध नही हो पाने का भी उल्लेख किया गया हैं।