डूंगरपुर । राजस्थान सरकार इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाधयाय जयंती वर्ष राज्य में पंचायतो में जनकल्याण शिविर लगा कर मना रही है,जिले में पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत समिति में देवल गांव में राज्य के गोपालन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने जनकल्याण कारी शिविर का शुभारम्भ किया। मंत्री ने ग्राम पंचायत में शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी सरकार की योजनओं की स्टॉलो का शुभारम्भ किया। स्टालो से विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओ की जानकारी भी ली,शिविर में राज्यसभा सासंद हर्षवर्धन सिंह,डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा,जिला प्रमुख माधवलाल वरहात और जिला कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि व् अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत शिविर में ग्रामवासियो को मंत्री देवासी ने कहा की केंद्र व् राज्य की कई जन कल्याणकारी योजनाए है जिन्हें आपके ग्राम पंचायत तक पहुचाने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है आप सब इन शिविरों का उपयोग करे और कल्याणकारी योजनाओंकी जानकारी लेकर लाभ उठावे,मंत्री ने श्रमिक कार्ड,भामाशाह कार्ड,स्वास्थ बिमा,पेंशन योजना,राजश्री योजना आदि की जानकारी भी दी,कार्यक्रम में जिला प्रमुख और विधायक ने भी इन योजनओ की जानकारी दी और इन योजनओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।