राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा 16 को

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 3:03 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत् संविदा आधारित विभिन्न पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर को विभिन्न वर्गों के अनुसार अलग-अलग पारियों में आयोजित की जायेगी। लिखित परीक्षा हेतु केंद्र, समय, अभ्यर्थियों के रोल नम्बर सहित समस्त जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नवीन जैन ने बताया कि एनएचएम के संविदा पदों पर लिखित परीक्षा तीन समूह में आयोजित की जायेगी। प्रथम समूह में डिस्ट्रिक्ट आशा को-आर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट पीसीपीएनडीटी को-आर्डिनेटर, आरकेएसके को-आर्डिनेटर, सोश्यल वर्कर-आरबीएसके, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर एवं फील्ड मानीटर-रूटीन इम्यूनाईजेशन, दूसरे समूह में ब्लाक, सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर एकाउंटेंट, तीसरे समूह में ब्लाक आशा फेसीलेटर व पीएचसी आशा सुपरवाईजर पदों के लिये लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी।