वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत चंद्रा चौराहे के पास एक इंडिका कार ने तेज गति से आते हुए तीन बाइक सवार को टक्कर मारा जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद कार सवार हवाई फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शख्स के तलाश में जुट गई है। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर बलुआ रोड पर नशे में धुत कार सवार ने आधा दर्जन बाइक सवारों को धक्का मारा। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि रअन्य 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 4 ट्रामा सेण्टर रेफर किए गये हैं जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है ।
घायलों में राजाराम, सुखराम, अनिल, मुनीम, महेंद्र और छोटू पाल शामिल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। कार के अंदर से बरामद हुए कागजात के मुताबिक वह कार जैतपुरा क्षेत्र के औसानगंज की सृष्टि जायसवाल की है। मृतक बनवारी और सभी घायल चौबेपुर क्षेत्र के दूधिए हैं। घयलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।