पलटने लगा मौसम, सुबह तक छाया रहा कोहरा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016, 09:54 AM (IST)

प्रतापगढ़। बदलते मौसम का मिजाज अब यहां साफ दिखने लगा है। शहर में शुक्रवार सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। सुबह करीब 9 बजे तक पूरा शहर व आस-पास का क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा।

सर्द हवाओं का रहा जोर

कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं ओस गिरने से सर्द हवाओं ने भी जोर पकड़ लिया। इससे शुक्रवार सुबह हल्की ठिठुरन रही।