जयपुर। जयपुर में रह रहे अलवर निवासी हरि स्वामी ने गुरुवार को ई की वेल्यू याद करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले अल्जीरिया के सीलम बेलामेचे के नाम यह रिकॉर्ड था। अब लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इसका सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है। इससे पहले जयपुर के ही सुरेश कुमार शर्मा ने पाई की वेल्यू का रिकॉर्ड तोड़ा था।
इस तरह हुआ रिकॉर्ड दर्ज
हरि स्वामी जयपुर में भांकरोटा में रहते हैं और सुरेश कुमार शर्मा से ही मेमोरी गेन की ट्रेनिंग ली है। इसी ट्रेनिंग के बल पर गुरुवार को जयपुर में हुए एक कार्यक्रम में हरि स्वामी ने मात्र 50 मिनट 51 सेकेण्ड में 5462 डिजिट्स को बिना देखे सुना कर रिकॉल किया।
लिम्का दे रही है सर्टिफिकेट
रिकॉर्ड रिकॉग्नाइज करने के लिए आए लिम्का बुक के अनंत कसिभटला के
अनुसार 2015 नवम्बर में अल्जीरिया के सलीम बेलामेचे ने 5100 डिजिट्स एक
घंटे 28 मिनट में रीकॉल करके रिकॉर्ड बनाया था। इसी रिकॉर्ड को हरि स्वामी
ने मात्र 50 मिनट 51 सेकंड में 5462 डिजिट्स रिकॉल करके वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के नाम किया।
बचपन में थी कमजोर याददाश्त
हरि स्वामी ने
बताया कि उनकी बचपन से ही याददाश्त कमजोर थी। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के
दौरान 10वीं और 12वीं में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब मेमोरी
ट्रेनर व पाई में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुरेश कुमार शर्मा से मेमोरी के
कई गुर सिखाए। इसके कारण यह रिकॉर्ड बनाना संभव हुआ है। इस सफलता के लिए
हरि स्वामी ने माता-पिता के अलावा जितेंद्र स्वामी, संजू चौधरी, जयश्री
उपाध्याय सहित दोस्तों का भी योगदान है। मूल रूप से अलवर जिले की बानसूर
तहसील के गांव बुटेरी के रहने वाले हरि स्वामी ने कहा कि आने वाले समय में
मेमोरी बेस्ड कई और बड़े रिकॉर्ड तोडऩे की तैयारी चल रही है।
क्या है ई-वेल्यू
ई वेल्यू लॉग की वेल्यू है, जिसका मान 2.71 है। इसके बाद भी इसकी अनंत डिजिट होती है। इसी अनंत डिजिट में से 5462 वेल्यू को याद करके हरि स्वामी ने लिम्का प्रतिनिधि के सामने सुनाया।