ऐ दिल...सेंसर की कैंची, कटे रणबीर-ऐश के इंटीमेंट दृश्य

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016, 10:21 PM (IST)

आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की मुश्किलें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। एक के बाद एक करण जौहर परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, लेकिन हो कुछ और ही रहा है।


नई खबर के मुताबिक करण की फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स पर सेंसर ने कैंची चला दी है।पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के हॉट सीन्स चर्चा में थे। दर्शकों को भले ही दोनों कलाकारों की कैमेस्ट्री भा रही हो लेकिन सेंसर बोर्ड को यह पसंद नहीं आई।


बताया जा रहा है कि दोनों कलाकारों के बीच तीन इंटीमेट सीन्स को हटाया गया है। इन सीन्स को हटाने के बाद फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है। ऐसे में इस सर्टिफिकेट से करण को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली होगी।