प्रभारी मंत्री की बैठक लेने के दौरान सोते दिखे अधिकारी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016, 10:19 PM (IST)

बारां। परिवहन राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारी सोते भी दिखे। एक तरफ मंत्रीजी जिले में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे थे और विकास की बातों से दूर इन अधिकारी को इससे कोई सरोकार नहीं था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि इस सरकार के नुमाइन्दे विकास पर चर्चा के दौरान जब सो रहे थे तो गरीब जनता से जूड़े कार्यों और सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को कौन जागृत करेगा।