वार्नर अनलकी रहे, लेकिन सचिन से ज्यादा नहीं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016, 5:15 PM (IST)

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज में शर्मनाक रूप से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। केपटाउन में बुधवार (12 अक्टूबर) को खेले गए अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर की 173 रन की पारी के बावजूद 31 रन से हार गया।

वार्नर ने 136 गेंदों पर 24 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को 328 रन का लक्ष्य मिला था। वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी बल्लेबाज की यह दूसरी सबसे बड़ी पारी है, जो बेकार गई। इस मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा अनलकी हैं।

आईए अब हम देखते हैं वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई 9 और सबसे बड़ी पारियां, जिन पर फिर गया पानी :-

सचिन तेंदुलकर (भारत)

कब : 5 नवंबर 2009
कहां : हैदराबाद
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 175 रन, 141 गेंद, 19 चौके, 4 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 3 रन से जीता

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)

कब : 15 दिसंबर 2009
कहां : राजकोट
विरुद्ध : भारत
पारी का विवरण : 160 रन, 124 गेंद, 20 चौके, 3 छक्के
नतीजा : भारत 3 रन से जीता


रोहित शर्मा (भारत)

कब : 11 अक्टूबर 2015
कहां : कानपुर
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 150 रन, 133 गेंद, 13 चौके, 6 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 5 रन से जीता


शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)

कब : 21 जनवरी 2007
कहां : नागपुर
विरुद्ध : भारत
पारी का विवरण : नाबाद 149 रन, 136 गेंद, 16 चौके, 3 छक्के
नतीजा : भारत 14 रन से जीता


ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)

कब : 15 अक्टूबर 2010
कहां : ब्लोमफोंटेन
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : नाबाद 145 रन, 136 गेंद, 12 चौके
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 64 रन से जीता


एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)

कब : 14 सितंबर 2002
कहां : कोलंबो
विरुद्ध : भारत
पारी का विवरण : 145 रन, 164 गेंद, 13 चौके
नतीजा : भारत 14 रन से जीता


सचिन तेंदुलकर (भारत)

कब : 22 अप्रेल 1998
कहां : शारजाह
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 143 रन, 131 गेंद, 9 चौके, 5 छक्के
नतीजा : संशोधित लक्ष्य के बाद ऑस्ट्रेलिया 26 रन से जीता


डेव हॉटन (जिम्बाब्वे)

कब : 10 अक्टूबर 1987
कहां : हैदराबाद
विरुद्ध : न्यूजीलैंड
पारी का विवरण : 142 रन, 137 गेंद, 13 चौके, 6 छक्के
नतीजा : न्यूजीलैंड 3 रन से जीता


स्कॉट स्टाइरिस (न्यूजीलैंड)

कब : 10 फरवरी 2003
कहां : ब्लोमफोंटेन
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : 141 रन, 125 गेंद, 3 चौके, 6 छक्के
नतीजा : श्रीलंका 47 रन से जीता

नोट : स्टाइरिस के बाद सचिन तेंदुलकर (वि. पाकिस्तान) और ग्रीम स्मिथ (वि. इंग्लैंड) की भी 141-141 रन की पारियां बेकार गई थीं।