जयपुर-पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016, 3:44 PM (IST)

जयपुर। गुरूवार सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्र्रयास कर रही है। मामला जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार की सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो वहीं एक पेड़ पर अज्ञात युवक की लाश लटकी हुई दिखाई दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

पुलिस के मुताबिक युवक के शव को सवाईमान सिंह अस्पताल के मुर्दाघर में पहचान के लिए रखवाया गया है। पुलिस की शुरूआती जांच में ये आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।