तमीम ने छुआ यह आंकडा, टॉप-10 में 2 भारतीय

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016, 3:16 PM (IST)

नई दिल्ली। बांग्लादेश बुधवार (12 अक्टूबर) को चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में 13 गेंद पहले चार विकेट से हार गया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज भी 1-2 से गंवा दी। हालांकि मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी तमीम इकबाल ने एक उपलब्धि हासिल की। बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम 68 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 45 रन की पारी के दौरान वनडे में 5000 रन का आंकड़ा छूने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने।

27 वर्षीय तमीम के अब 159 वनडे में 32.30 के औसत से 5007 रन हो गए हैं। 154 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तमीम के खाते में सात शतक और 33 अर्धशतक हैं। बांग्लादेश की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज शाकिब अल हसन (4566 रन) दूसरे और दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (4076) तीसरे स्थान पर हैं। वनडे में बाएं हाथ के बल्लेबाजों में तमीम 24वें स्थान पर हैं।

अब हम नजर डालेंगे वनडे में बाएं हाथ के 10 टॉप बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर, जिनमें 2 भारतीय भी शामिल हैं :-


कुमार संगकारा (श्रीलंका, एशिया, आईसीसी)

करिअर : 2000 से 2015
वनडे : 404
रन : 14234
औसत : 41.98
टॉप स्कोर : 169 रन
अर्धशतक : 93
शतक : 25


सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, एशिया)

करिअर : 1989 से 2011
वनडे : 445
रन : 13430
औसत : 32.36
टॉप स्कोर : 189 रन
अर्धशतक : 68
शतक : 28


सौरव गांगुली (भारत, एशिया)

करिअर : 1992 से 2007
वनडे : 311
रन : 11363
औसत : 41.02
टॉप स्कोर : 183 रन
अर्धशतक : 72
शतक : 22


ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, आईसीसी)

करिअर : 1990 से 2007
वनडे : 299
रन : 10405
औसत : 40.48
टॉप स्कोर : 169 रन
अर्धशतक : 63
शतक : 19


एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी)

करिअर : 1996 से 2008
वनडे : 287
रन : 9619
औसत : 35.89
टॉप स्कोर : 172 रन
अर्धशतक : 55
शतक : 16


क्रिस गेल (वेस्टइंडीज, आईसीसी)

करिअर : 1989 से 2015
वनडे : 269
रन : 9221
औसत : 37.33
टॉप स्कोर : 215 रन
अर्धशतक : 47
शतक : 22


सईद अनवर (पाकिस्तान)

करिअर : 1989 से 2003
वनडे : 247
रन : 8824
औसत : 39.21
टॉप स्कोर : 194 रन
अर्धशतक : 43
शतक : 20


शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)

करिअर : 1994 से 2011
वनडे : 268
रन : 8778
औसत : 41.60
टॉप स्कोर : 150 रन
अर्धशतक : 59
शतक : 11


युवराज सिंह (भारत, एशिया)

करिअर : 2000 से जारी
वनडे : 293
रन : 8329
औसत : 36.37
टॉप स्कोर : 139 रन
अर्धशतक : 51
शतक : 13


स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड, आईसीसी)

करिअर : 1994 से 2007
वनडे : 280
रन : 8037
औसत : 32.40
टॉप स्कोर : नाबाद 134 रन
अर्धशतक : 49
शतक : 8