पठानकोट। भारत के आतंकवाद पीडि़त प्रान्त जम्मू कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने के लिए पंजाब के प्रवेश द्वार कस्बा माधोपुर में पंजाब पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहें हैं। कैमरे यहां स्थापित नाका पर लगाएं जा रहें है। एस एस पी पठानकोट राकेश कौशल के दिशा निर्देशों पर सडक़ के दोनों तरफ 8 सी सी टी वी कैमरे लगाएं गए है। इसी प्रकार नेशनल हाईवे पर विभिन प्वाइंटों को भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से कवर किया जाएगा। कौशल ने बताया की अब तक जिले में 287 स्थानों पर 705 सी सी टी वी कैमरे लग चुके हैं।