अलवर: नर्सिंगकर्मियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016, 11:47 AM (IST)

अलवर। शहर में गुरुवार को नर्सिंगकर्मियों ने 9 से 11 बजे तक दो घंटे काम का बहिष्कार किया। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी नर्सिंगकर्मियों द्वारा प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक गेट मीटिंग कर दो घंटे काम का बहिष्कार किया गया।

पद विलोपित करने का विरोध

नर्सिंग एसोसिएशन के आव्हान पर नर्सिंग संवर्ग के पद विलोपित करने व अन्य मांगों को सरकार द्वारा नहीं माने जाने के विरोध में यह कार्य बहिष्कार किया गया। नर्सिंगकर्मियों ने सरकार द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है।