निकला ताजियों का जुलूस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 9:51 PM (IST)

जयपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया।


इस मौके पर पूरे शहर में अलग-अलग कॉलाेिनयों से ताजिए निकले जो मुख्य मार्गों से होते हुए देर शाम तक बड़ी चौपड़ पहुंचे।

ताजियों के जुलूस को देखने के लिए बड़ी सं या में अकीदतमंदों की उपस्थिती रही। जुलूस के साथ ही मातम मनाते अकीदतमंद साथ चल रहेे थे।

जिसमें छोटे-बड़े करीब साढ़े तीन सौ ताजिए शामिल हुए। सभी ताजिए बड़ी चौपड़ पर एकत्र होना शुरू हुए। सारे ताजिए आने के बाद सुभाष चौक होते हुए कर्बला की ओर पहुंचे। इसके बाद ताजियों का जुलूस बड़ी चौपड़ से

रवाना हुए। शहर में इस बार सुभाष कॉलनी के ताजियों की चर्चा रही। इसमें हुबहु हजरत इमाम हुसैन अले सलाम का रोजा-ए-मुबारक बनाया हुआ था।

कुरैशीयो का तबायफो का, पुराना जालूपुरा, गुलजार मस्जिद और कई मोहल्लों के ताजिए, हवामहल बाजार, सुभाष चौक, जोरावरसिंह गेट होते हुए रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला पहुंचे जहां ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए।

शहर में जगह-जगह हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदतमंदों के लिए छबीले लगाई गई।