सवाई माधोपुर। जिले में विभिन्न जगहों पर पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा ;सल्लेल अले व सल्लम के नवासे इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में शहर से मोहर्रम कमेटी की ओर से ताजिए निकाले गए। इस अवसर पर आयोजित दस्तारबंदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आईटी सेल के प्रदेष संयोजक दानिश अबरार थे। अध्यक्षता डा. अजीज आजाद ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष डा. बिमला शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ व शहर पुलिस उपाधीक्षक सुभाष मिश्रा थे। कार्यक्रम में मोहर्रम कमेटी के सदर द्वारा सभी अतिथियों को माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अखाडेबाजों से मुलाकात की तथा मोर्हरम के जुलूस को रवाना किया। इससे पूर्व जुलूस में शामिल ताजिए विभिन्न मोहल्लों से रवाना होकर पुलिस चैकी के पास एकत्रित हुए। शाम को यहां से ताजिए का जुलूस रवाना हुआ जो शहर सिटी मुख्य बाजार से खंडार बस स्टैंड होते हुए करबला पहुंच कर संपन्न हुआ। इस बीच अखाडेबाजों ने करतब दिखाए।