सिद्धू की आवाजे पंजाब का शिराजा विखरने लगा ?

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 8:57 PM (IST)

अमृतसर, (नरेंद्र शर्मा ) । आवाज़-ए-पंजाब फ्रंट का गठन करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी छोड़ने के बाद राजनितिक जमीं की तैलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। परन्तु कोई भी पार्टी इस कद्दाबर नेता और इनके साथियों के फ्रंट के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं है । अब इस फ्रंट के नेताओं ने अपने राजनितिक भाविष्य को सुरक्षित करने के लिए अलग-अलग तौर पर सम्भावनाओं की तैलाश आरम्भ कर दी है। अतः आनेवाले दिनों में इस फ्रंट का शिराजा विखर सकता है।

भाजपा का दामन छोड़कर अलग हुए नवजोत सिंह सिद्धू गठबंधन के लिए कांग्रेस का दरवाज़ा खटखटा चुके हैं । परन्तु बहां से उन्हें निराशा ही हाथ लगी है! कांग्रस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र का कहना है कि फ्रंट का उनकी पार्टी में विलय तो संभव है परन्तु वह गठजोड़ के पक्ष में नहीं हैं । दूसरी और आम आदमी पार्टी पहले ही सिद्धू के लिए अपने दरवाज़े बंद कर चुकी है । अब सिद्धू और उसके सहयोगियों के पास कोई तीसरा विकल्प नहीं बचा है जिसके कारण बह अपने राजनितिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं । अब इन नेताओं ने अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अलग-अलग तौर पर प्रयास करने आरम्भ कर दिए हैं । जिससे इस फ्रंट के किसी भी समय विखरने की सम्भावनाये प्रवल हो गयी हैं ।

सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अपना पंजाब नामक पार्टी बनाकर अपनी अलग ढफली बजानी आरम्भ कर दी है । बह भी सिदू का नेतृत्व स्वीकार करने के हक़ में नहीं हैं । छोटेपुर ने तो अपनी पार्टी का प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है । बह अब तक राज्य के कई हिस्सों मैं अपनी मीटिंगे कर चुके हैं । सिदू इस मामले में ज्यादा गंभीर नहीं लग रहे हैं क्योंकि फ्रंट की घोषणा के बाद उन्होंने एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया है । बह कभी आम आदमी पार्टी की और देख रहें हैं और कभी कांग्रेस की ओर हाथ बाद रहे हैं । उन्हें अपने पैर टिकाने के लिए कोई जमीन नहीं मिल रही है । उनकी इस असमंज वाली स्थिति के कारण उनके साथी भी छूटते जा रहें हैं और बह अकेले पड़ते जा रहें हैं ।