युवक गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 8:40 PM (IST)

बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर के रागेश्वरी इलाके से पुलिस ने बुधवार को एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास पिस्टल होने की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन पिस्टल लोडेड होने की जानकारी पुलिस को नहीं थी। ऐसे में एक बार पुलिस को भी हथियारों से लैस होना पड़ा।
जानकारी के मुताबित बाड़मेर पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला द्वारा जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे खास अभियान के तहत मुखबिर से युवक के बारे में सूचना मिली। इस पर उप निरीक्षक राजेश कुमार मय पुलिस टीम टोल प्लाजा नया नगर के पास पहुंचे और किशनाराम (22) पुत्र हुकमाराम जाति विश्नोई निवासी देशांतरी नाडी, पुलिस थाना रागेशवरी गैस टर्मिनल रावलीनाड़ी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल मय कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।