ईमाम हुसैन की याद में निकाले ताजिए

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 7:55 PM (IST)

भीलवाड़ा । मोहम्मद साहब की नवासे हजरत ईमाम हुसैन की याद में ताजिये निकाल गये। ताजिये अपने-अपने मुकाम से उठे और नीलगर मस्जिद की ओर रवाना हुए। शहर में सीरत सराय,हुसैन कॉलोनी,मदिना मस्जिद,दादाबाड़ी,बोहरों की मस्जिद,नीलगर मस्जिद,गांधीनगर,धांधोलाई,पुर,सांगानेर व दांथल सहित 11 स्थानों पर ताजिये निकाल गऐ। सुबह ताजिये विभिन्न स्थानों से रवाना होकर नीलगरों की मस्जिद पहुंचे। यहां पर अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। वहीं मोहरम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है।