कोहली सहित इन 5 भारतीयों के नाम यह रिकॉर्ड

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 5:02 PM (IST)

नई दिल्ली। विराट कोहली ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आयोजित टेस्ट में धमाल मचाते हुए करिअर का दूसरा दोहरा शतक ठोका। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के इस तीसरे व अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 366 गेंदों की पारी में 20 चौके जड़ते हुए 211 रन जुटाए।

यह कोहली का 13वां शतक था। कोहली इसके अलावा 12 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। कोहली सहित भारत की ओर से पांच बल्लेबाज ही ऐसे हैं, जिनके खाते में टेस्ट क्रिकेट में शतक से ज्यादा अर्धशतक हैं। कोहली ने वर्ष 2011 से अब तक 48 टेस्ट में 45.56 के औसत से 3554 रन बनाए हैं।

आईए अब हम देखते हैं टेस्ट में उन 9 भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन, जिनके हिस्से में 50 से ज्यादा 100 रन की पारियां हैं या इनके बीच काफी कम अंतर है :-

मोहम्मद अजहरुद्दीन

करिअर : 1984 से 2000
टेस्ट : 99
रन : 6215
टॉप स्कोर : 199 रन
औसत : 45.03
अर्धशतक : 21
शतक : 22



शिखर धवन

करिअर : 2013 से जारी
टेस्ट : 23
रन : 1464
टॉप स्कोर : 187 रन
औसत : 38.52
अर्धशतक : 3
शतक : 4


विनोद कांबली

करिअर : 1993 से 1995
टेस्ट : 17
रन : 1084
टॉप स्कोर : 227 रन
औसत : 54.20
अर्धशतक : 3
शतक : 4


लोकेश राहुल

करिअर : 2014 से जारी
टेस्ट : 9
रन : 562
टॉप स्कोर : 158 रन
औसत : 37.46
अर्धशतक : 1
शतक : 3


विजय मर्चेंट

करिअर : 1933 से 1951
टेस्ट : 10
रन : 859
टॉप स्कोर : 154 रन
औसत : 47.72
अर्धशतक : 3
शतक : 3


रवि शास्त्री

करिअर : 1981 से 1992
टेस्ट : 80
रन : 3830
टॉप स्कोर : 206 रन
औसत : 35.79
अर्धशतक : 12
शतक : 11


अजिंक्य रहाणे

करिअर : 2013 से जारी
टेस्ट : 29
रन : 2209
टॉप स्कोर : 188 रन
औसत : 51.37
अर्धशतक : 9
शतक : 8


पोली उमरीगर

करिअर : 1948 से 1962
टेस्ट : 59
रन : 3631
टॉप स्कोर : 223 रन
औसत : 42.22
अर्धशतक : 14
शतक : 12


चेतेश्वर पुजारा

करिअर : 2010 से जारी
टेस्ट : 38
रन : 2855
टॉप स्कोर : नाबाद 206 रन
औसत : 49.22
अर्धशतक : 10
शतक : 8