सिन्धिया की जयंती पर किए मानव सेवा के कार्य

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 4:33 PM (IST)

बारां। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को विजयराजे सिन्धिया की जयंती पर गरीब बच्चों का शिक्षण सामग्री एवं स्कूल बेग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा शहर महामंत्री गोविन्द सिंह चैहान रहै कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुनित माहेश्वरी ने की । कार्यक्रम का संचालन बद्रीप्रसाद मेघवाल ने किया। मुख्य अतिथि गोविन्द सिंह चैहान ने राजमाता की जीवनी पर प्रकाश डाला। तथा जिलाध्यक्ष पुनित माहेश्वरी ने राजमाता के बारे में अपने वक्तव्य में कहा राजमाता में राजसी मोह त्याग कर जनसेवा को अपनाया था। जिला प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह रहलाई ने राजमाता का आदर्श जीवन असीमित लोक सेवाभाव उनके पदचिन्हों एवं सिद्धान्तों पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मिडिया प्रभारी मयंक तिवारी, संजय तिवारी, अजय सिंह पुनित सुमन, नवल योगी, अनिल बैरवा, नवल बैरवा इत्यादि उपस्थित थे।