अजमेर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार चोरी की वारदात कर चोर पुलिस को चुनोती दे रहे हैं। यहां मंगलवार रात अजमेर के व्यस्तम बाजार और रेलवे स्टेशन के सामने बने मोबाईल सर्विस सेंटर पर चोरों ने धावा बोला और लाखों का माल पर कर लिया। क्लॉक टावर थाने के ठीक पीछे स्थित दुकान में देर रात चोर दीवार को तोड़ कर अंदर घुसे और मोबाइल और नगदी साफ कर गए।
थाने के पास चोरी
दुकान मालिक सौरभ ने बताया कि पुलिस थाने के पास भी चोर अगर दीवार तोड़ का चोरी कर सकते हैं, तो बाकी शहर का क्या होगा। पीडि़त दुकान मालिक ने क्लॉक टावर थाने मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तप्तिश में लगी है।