तरनतारन । जिले की थाना भिखीविंड पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के सागर और हरदेव है इन दोनों ने एक पेट्रोल पम्प से पिस्तौल की नोक पर 6000 रुपये लूटे थे। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा। हालांकि आरोपियों के अन्य 4 साथी मौके से फरार हो गए । पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर इनके साथियो को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है ।