मिर्जापुर।जिले के जिगना थाने के बार्डर पर स्थित एक गांव में मंगलवार की रात पति के रामलीला देखने चले जाने पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुला लिया। उधर पहले से ही शक होने पर पति रामलीला देखने के बजाय उल्टे पांव वापस घर लौट आया। घर के अंदर का नजारा देखकर पति आग बबूला हो गया।
पति ने बाहर से दरवाजा बन्द करके चोर,चोर चिल्लाने लगा। मौके पर जुटे पास पड़ोस के लोगों ने पहले कथित प्रेमी को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे जिगना थाना प्रभारी यादवेन्द्र पाण्डेय ने कथित प्रेमी को गैपुरा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। गैपुरा चौकी प्रभारी अश्विनी तिवारी ने प्रेमी का शान्तिभंग की आशंका में चालान कर दिया।