बदसलूकी की हद,युवक ने फ्लाइट में अपने कपड़े उतार लिए

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 अक्टूबर 2016, 09:28 AM (IST)

नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान पिछले महीने का एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें एक युवक ने बदसलूकी की हद कर दी। दरअसल,पिछले महीने इंडिगो की भुवनेश्वर से दिल्ली की फ्लाइट में एक युवक ने अपने कपड़े उतार लिए और फिर महिला क्रू मेंबर से मदद करने के लिए कहा।पहले तो आरोपी ने सीट बेल्ट बांधने में महिला क्रू मेंबर से मदद मांगी। लेकिन हद तो तब हो गई जब वो शौचालय चला गया और वहां से उसने मदद के लिए बेल बजा दी। जब क्रू मेंबर्स वहां पहुंचे तो आरोपी नग्न अवस्था में था। उसने अपने कपड़े उतार रखे थे और वह महिला क्रू मेंबर से उसकी मदद करने के लिए कह रहा था।


हालांकि क्रू मेंबर ने शौचालय के अंदर जाने से इनकार कर दिया और आरोपी से शांति बनाए रखने की अपील की। तब आरोपी नाराज हो गया और उसने महिला क्रू मेंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। जब पीडि़ता ने इसकी शिकायत पायलट से की तो स्टॉफ ने आरोपी को दिल्ली लैंड करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।