अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का ट्रेलर पेरिस स्थित एफिल टॉवर से जारी किया। ट्रेलर में दोनों सितारों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। ‘बेफिक्रे’ से आदित्य चोपड़ा निर्देशक के तौर पर आठ साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2008 में आई ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। बेफिक्रे 9 दिसंबर को रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर एक बड़े समारोह में एफिल टॉवर पर लॉन्च किया गया। इस मौके
पर पेरिस के मेयर एनी हिन्डाल्गो और फ्रांस में भारत के राजदूत डॉ मोहन
कुमार भी शामिल हुए। लेकिन ईवेंट से पहले रणवीर काफी नर्वस थे।
यह
आज के जमाने की प्रेम कहानी है जिसमें धरम (रणवीर सिंह) और शायरा (वाणी) एक
दूसरे को ‘आई लव यू’ नहीं कहते हैं। लेकिन ट्रेलर में उन दोनों की एनर्जी
देखने लायक है। वे मस्तमौला हैं और प्यार के शहर पेरिस में कोई भी डेयर
लेने को तैयार हो जाते हैं।
उन्हें पुलिस वाले का थप्पड़ मारने या
सार्वजनिक स्थानों पर अपने प्यार का प्रदर्शन करने में कोई शर्म नहीं आती।
ट्रेलर मजेदार है लेकिन क्या शायरा और धरम अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे,
क्या इन दोनों की यह अनोखी प्रेम कहानी लोगों को पसंद आएगी।
यह तो 9 दिसम्बर को ही पता चलेगा जब यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।